गुरुवार, 23 जुलाई 2015

पुनः धन्यवाद का अवसर

पुनः धन्यवाद का अवसर

rashmi rekh
Pageview chart 15699 pageviews - 252 posts, last published on 18-Jul-2015 - 18 followers
 
मित्रों, पिछली बार जुलाई २०१३ में आप सब का आभार व्यक्त किया था।
तब रश्मि रेख के तीन वर्ष पूरे हुए थे और तीन वर्षों में कुल पेज व्यूज १०३०८ हुए थे।  
इस लिहाज से आज  पांच वर्ष पूरे  होने पर १५६९९ पेज  व्यूज अर्थात केवल दो वर्षों  
में ५३९१पेज व्यूज की वृद्धि आप  सब का मेरे प्रति स्नेह दर्शाता है। यह मेरे लिए
भी संतोषप्रद एवं सुखद अनुभूतिकारक है।
एतदर्थ आप सभी का हृदय से पुनः बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।

-अरुण मिश्र

जुलाई २०१३ की पोस्ट सन्दर्भ हेतु अविकल दे रहा हूँ।

Pageviews by Countries

Graph of most popular countries among blog viewers
 


आभार

'रश्मि-रेख' में पहली पोस्ट  'रश्मि-रेख-आमंत्रण', २३ जुलाई, २०१०, की है 
इस लिहाज से जुलाई, २०१३ में इसके तीन वर्ष पूरे हो गए 

मेरे लिए यह संतोष की बात है कि, ब्लॉगर के स्टैट्स के अनुसार इस अवधि 
में आज की तिथि तक १०३०८  पेज व्यूज  हुए हैं जो, औसतन १० प्रतिदिन है 
इस अवधि में १७ समर्थक भी मिले हैं, और ४३७ लोगों ने प्रोफाइल में रूचि 
ली है 

अपने सहृदय शुभचिंतकों के इस सतत स्नेह से मैं अभिभूत हूँ मुझे इस 
बात की संतुष्टि है कि, आप सब तक पहुँच कर मेरी रचनाएँ सार्थक हुईं 
इनकी स्वीकार्यता के प्रति भी किञ्चित आश्वस्त  हो सका हूँ 

अपनी ब्लॉग-यात्रा के इस पड़ाव पर, लगातार साथ दे कर, मेरा 
उत्साह वर्धन करते रहने के लिए, मैं आप सब का हृदय से कृतज्ञ हूँ 

मैं विशेष कर अपने उन शुभेच्छुओं  का आभारी हूँ जिन्होंने पहले वर्ष में, 
समर्थन, मार्गदर्शन एवं टिप्पणियां दे कर कर मुझे उपकृत करने की कृपा की

आप सभी, जो मेरे ब्लॉग तक पहुंचे, मेरे दिल के बहुत करीब हैं अनुभूतियों के 
इस लेन-देन में धन्यवाद बहुत छोटा शब्द है। अस्तु , मैं पुनः-पुनः सभी को 
अपनी विनम्र कृतज्ञता अर्पित करता हूँ 

बहुत-बहुत आभार 

-अरुण मिश्र.

 'शाकुन्तलम',
  ४ /११३, विजयन्त खण्ड, गोमती नगर,
  लखनऊ -२२६०१०. 

  arunk.1411@gmail.com

  मोबाइल : ०९९३५२३२७२८    
                         

 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 
 
 
 


  
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 
 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें